CG : 45 ग्रामीणों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौके पर मौत, 37 घायल
बस्तर। बस्तर संभाग मुख्यालय जिला बस्तर में ब्लॉक लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ढाबामारी के पास मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। जिसमें पिकअप में सवार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए, इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 37 ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं, पिकप में लगभग 45 ग्रामीण सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम सिरिसगुड़ा के 45 ग्रामीण पिकअप में सवार ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे इस दौरान उनका पिकअप वाहन दुघर्टना का शिकार हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 37 ग्रामीण जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं वह घायल हो गए। हादसे में घायल ग्रामीणों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लोहण्डीगुड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मालवाहक वाहनों का उपयोग यात्री परिवहन के असुरक्षित और जानलेवा है ।