देश के इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग ने यह भी कहा है कि असम, मेघालय, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दिन भर बिजली कड़कने और तेज हवाओं की संभावना जताई।
मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली कड़कने की भविष्यवाणी की है। रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। वहीं, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
अन्य सम्बंधित खबरें