news-details

CG : 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, बोरे में बांधकर झाड़ियों में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है, आरोपी ने पांच साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र का है। 11 बजे स्कूल से आने के बाद बच्ची दुकान गई थी, लेकिन 2 घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी। फिर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने कुएं के किनारे खंडहर नुमा घर के पास झाड़ियों में अचानक बोरी को हिलते डूलते देखा। बोरी खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए, बच्ची का मुंह तकिया कवर से बंधा हुआ था। बच्ची काफी डरी सहमी सी थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रेप की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू शराब के नशे में बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर लेजाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बच्ची को बोरे में बांधकर घर के पास ही झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने उतई थाने का घेराव कर आरोपी धनेश्वर साहू को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें