news-details

CG : 5 साल की मासूम बच्ची से अनाचार करने वाले को कोर्ट ले जाने से पहले पड़ा मिर्गी का दौरा

दुर्ग.

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम बच्ची से अनाचार करने वाले आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू की शानिवार को उस वक्त तबियत बिगड़ गई जब पुलिस की टीम कोर्ट में पेश करने से पहले मुलाहिजा के लिए उसे लेकर सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहंची थी.

मुलाहिजा के बाद आरोपी अस्पताल के वॉशरुम की ओर जा रहा था. इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर नीचे गिर पड़ा और तड़पने लगा, उसके मुंह से खून निकलने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गई. लक्षण के आधार पर उसे मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

उतई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 5 साल की मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर कर अपने घर ले जाने के बाद पड़ोस में रहने वाले धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू ने उसके साथ अनाचार किया. इसके बाद बच्ची जब बेहोश हो गई तो उसके सिर को तकिया कव्हर से ढंककर बोरी में बंद किया और खंडहरनुमा जगह पर झाड़ियों के बीच फेंक दिया। दिन के 11 बजे से गायब बच्ची की तलाश में परिजन और ग्रामीण जुटे रहे.

आखिरकार देर रात बच्ची मिल गई. घंटों तक बोरी में बंद रहने के बावजूद बच्ची जीवित मिली. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच में बच्ची के साथ अनाचार की पुष्टि हो गई है. रात में ही पुलिस ने आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू को हिरासत में ले लिया था. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में पूछताछ और दस्तावेजी कार्रवाई के बाद आज दोपहर देढ़ बजे के आसपास उसे सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में लाया गया.

यहां मुलाहिजा के बाद उसे दुर्ग ले जाकर न्यायालय में पेश किया जाना था. मुलाहिजा के बाद पुलिस जवान के साथ आरोपी धनेश्वर साहू वॉशरूम जा रहा था. तभी अचानक चक्कर खाकर वह गिर पड़ा. उसके मुंह से झाग के साथ खून बहने लगा. आरोपी की हालत देखकर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गई. लक्षण के आधार पर आरोपी को मिर्गी का दौरा पड़ने की संभावना जताई गई. एक पुलिस जवान ने अपना जुता सुंघाकर उसे होश में लाने की कोशिश भी की, फिर तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें