बसना : राशन नहीं मिलने से ग्रामीण नाराज; सरपंच पति पर वितरण रोकने का आरोप
सेल्समैन पर नशे में अभद्र व्यवहार करनें का आरोप
कलेक्टर जनदर्शन में की गई शिकायत
बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत परसकोल से राशन सामग्री वितरण में अनियमितता की खबर सामने आई है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है की सरपंच प्रतिनिधि और सेल्समैन मिलकर राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहे हैं।
7 अप्रैल 2026 को जनदर्शन में की गई शिकायत के मुताबिक, सरपंच प्रतिनिधि हरिराम साहू और सेल्समैन तुलाराम बंजारा द्वारा मार्च माह के राशन वितरण के लिए फिंगरप्रिंट ले लिया गया है लेकिन आधे हितग्राहियों को राशन मिला है, वहीं आधे हितग्राहियों को आज तक राशन नहीं मिल पाया है।
शिकायत में आगे बताया गया है कि सोसाइटी - परसकोल का सेल्समैन नशे में आता हैं और लोगों से अभद्र व्यवहार करता है, कोई कुछ पूछे तो उल्टा सीधा जवाब देता है। भंडारगृह की चाबी सरपंच प्रतिनिधि हरिराम अपने पास रखता है और रात को सामग्रियों की हेराफेरी करता है। इतना ही नहीं सरपंच प्रतिनिधि पर ग्रामीणों से 20 रुपए प्रति किलो की दर से खरीद कर अधिक दाम पर बेचने का भी आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन फिंगरप्रिंट लेकर कई दिनों तक राशन वितरण नहीं करता है। इस तरह से टाल मटोल करने से हितग्राही परेशान होते हैं।
सेल्समैन ने लिखित रूप से बताया है कि सरपंच पति हरिराम साहू के पास सोसायटी गोदाम की चाबी है और उन्होंने ही चावल वितरण करने से मना किया है।
इस रवैए से नाराज़ ग्रामीणों ने 7 अप्रैल 2026 को कलेक्टर जनदर्श में शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।