प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यह सम्मेलन देश के विकास पथ को दिशा देने में महिलाओं की अधिक भागीदारी की प्रतिबद्धता मजबूत करेगा। यह पंचायत से लेकर संसद तक सभी स्तर तक शासन और नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को उजागर करेगा। साथ ही निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व का महत्व भी रेखांकित करेगा।
विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं इस आयोजन में शामिल हो रही हैं। सरकार, शिक्षा जगत, विज्ञान, खेलकूद, उद्यमिता, मीडिया, सामाजिक कार्य और संस्कृति क्षेत्र से संबंधित महिलाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। यह सम्मेलन वर्ष 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में महिलाओं की भूमिका स्पष्ट करेगा।
सितम्बर 2023 में संसद ने विधायी निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। यह अधिनियम लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने का प्रावधान करता है। इस महीने की 16 तारीख से शुरू हो रहे संसद सत्र में देशभर में महिला आरक्षण लागू करने पर मुख्य रूप से विचार होगा।
अन्य सम्बंधित खबरें