news-details

आज शाम 4 बजे मुंबई में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार

सुविख्‍यात पार्श्‍व गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका निधन कल मुंबई के एक अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में हो गया। सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण आशा भोसले को शनिवार शाम एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। आशाताई के नाम से भी प्रसिद्ध, आशा भोसले को पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उन्‍हें अंतिम श्रृद्धांजलि उनके आवास लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में सुबह 11 बजे दी जाएगी।  


...


अन्य सम्बंधित खबरें