CG : तीन साल की बच्ची से नाना ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
सूरजपुर। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भटगांव थाना क्षेत्र में एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके नाना ने अश्लील हरकत की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैकरा ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी नातिन के साथ अश्लील हरकत किया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें