CG : घुमाने के बहाने नाबालिग लड़की को सुनसान जगह लेजाकर सामूहिक दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार
बीजापुर। जिले से दिल दहला देने वाला मामल सामने आ रहा है। यहां नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। घुमाने के बहाने नाबालिग लड़की से 5 दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मामला जिले के भैरमगढ़ थाना इलाके का है।
जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को नाबालिग लड़की से 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। घुमाने के बहाने उसके एक दोस्त ने उसे बुलाया और बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर सभी ने उसके साथ दरिंदगी की। इस सम्बन्ध में 12 अप्रैल पीड़िता ने भैरमगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 11 अप्रैल की रात उसके नाबालिग दोस्त ने उसे घूमने के लिए बुलाया था। वह उसे घुमाने के लिए सुनसान जगह पर ले गया। जहाँ सभी लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही, दूसरी तरफ पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
वहीँ, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है जिसे कस्टडी में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।