news-details

राहुल गांधी पर पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़की कांग्रेस, पूछा क्या कार्यवाही होगी

भारतीय युवा कांग्रेस ने ट्विटर के माध्यम से एक पोस्ट जारी करते हुए DD News के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ क्या कार्यवाही होगी पूछ रही है.

दरअसल DD News के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने चैनल के एक डिबेट शो में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिपण्णी कर दी.

इस शो के दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी को सावरकर के चप्पल की धूल बताया, सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप के मुताबिक, एंकर ने राहुल गांधी को विनायक दामोदर सावरकर की चप्पल के तलवे में चिपकी धूल बताते हुए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया,  जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया. इस बयान को लेकर राजनीतिक और मीडिया हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल साथ ही सोशल मीडिया में भी यह ट्रेंड करने लगा.

भारतीय युवा कांग्रेस ने ट्विट कर लिखा कि भारत के Tax Payers के पैसों से चलने वाले इस सरकारी DD News चैनल पर खुलेआम देश के नेता विपक्ष के लिए बेहद ही अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। सरकारी पत्रकार ने उस लकीर को भी लांघ दिया जिसे लांघने की हिम्मत कोई भाजपाई न दिखा सका।

युवा कांग्रेस ने पूछा कि इसपर क्या कार्यवाही होगी. वहीँ दिल्ली युवा कांग्रेस ने इसके विरोध में रैली भी निकाली, जिसमे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में दूरदर्शन के कार्यालय के बाहर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया.


अन्य सम्बंधित खबरें