news-details

CG : आपसी विवाद के दौरान मारपीट से एक व्यक्ति की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के अण्डा थाना अंतर्गत ग्राम खाड़ा में एक व्यक्ति की मारपीट से हुई मृत्यु हो गई. जिसके बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए. जिन्हें पुलिस ने 03 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल 2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे अण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाड़ा के स्कूल पारा में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना घटित हुई. जिसमे शम्भू निषाद उर्फ देवचरण, उम्र लगभग 45 वर्ष, जो विगत कई वर्षों से गुजरात में निवासरत था,  वह गांव आगमन के दौरान आरोपियों संतोष कुमार यादव एवं रोहित कुमार यादव के साथ विवाद में उलझ गया.

विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा हाथ-मुक्का एवं लात से मारपीट की गई, जिससे शम्भू निषाद को गंभीर अंदरूनी चोटें आई, इसके बाद शम्भू निषाद के परिजनों द्वारा उसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां 13 अप्रैल 2026 को चिकित्सकों द्वारा शम्भू निषाद को मृत घोषित किया गया.

इसके बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अण्डा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. घटना के पश्चात आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई.

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी संतोष कुमार यादव को कुथरेल क्षेत्र से तथा आरोपी रोहित कुमार यादव को रायपुर से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है.

घटना का कारण आपसी विवाद के दौरान उत्पन्न विवाद एवं मारपीट बताया गया है.

आरोपी का नाम :

1. संतोष कुमार यादव, 44 वर्ष, निवासी ग्राम खाड़ा थाना अण्डा जिला दुर्ग

2. रोहित कुमार यादव, 42 वर्ष, निवासी ग्राम खाड़ा थाना अण्डा जिला दुर्ग

उक्त कार्यवाही में थाना अण्डा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अल्प समय में गिरफ्तार किया गया, जिसमें थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही.


अन्य सम्बंधित खबरें