वेदांता पॉवर प्लांट में बॉयलर की ट्यूब फटने से 3 मजदूरों की मौत
सक्ती ब्रेकिंग आज वेदांता पॉवर प्लांट में बॉयलर की ट्यूब फटने से भीषण हादसा हो गया, इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघीतराई में संचालित वेदांता प्लांट दहल उठा, जिसमे 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका जिंदल अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं 3 श्रमिकों की ऑन-स्पॉट मौत हो गई.
रेस्क्यू टीम ने 8 गंभीर रूप से घायल की पुष्टि की है घायल श्रमिकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है, घायल रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में भर्ती है. घटना में कई और मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका है. एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने की इस घटना की पुष्टि की है.
...
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें