news-details

रायपुर में कैबिनेट बैठक शुरू, बड़े फैसलों पर टिकी निगाहें

रायपुर : में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की शुरुआत हो गई है। इस अहम बैठक को राज्य के कई बड़े प्रशासनिक और आर्थिक फैसलों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

धान सरप्लस नीलामी पर लग सकती है मुहर, किसानों और बाजार पर असर की उम्मीद

बैठक में मंत्रिमंडलीय उप समिति की सिफारिश पर धान सरप्लस की नीलामी को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इसका सीधा असर राज्य की कृषि व्यवस्था, भंडारण और बाजार प्रबंधन पर देखने को मिलेगा।


बस्तर 2.0 प्रोजेक्ट पर बड़ी चर्चा की संभावना, विकास की नई दिशा पर फोकस

कैबिनेट बैठक में बस्तर से नक्सलवाद पर नियंत्रण के बाद अब क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाले बस्तर 2.0 प्रोजेक्ट पर भी विस्तार से चर्चा होने के आसार हैं। इस योजना को बस्तर के सामाजिक और आर्थिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नीति और विकास से जुड़े अहम फैसलों पर नजर

राज्य सरकार की इस बैठक में कई नीतिगत और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में लिए जाने वाले फैसले छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक ढांचे और विकास योजनाओं को नई दिशा दे सकते हैं।



अन्य सम्बंधित खबरें