news-details

CBSE 10th Result : 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें परिणाम

CBSE 10th Result Update : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिन उम्मीदवारों ने सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी है, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। CBSE 10वीं कक्षा के रिजल्ट results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2- “CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
स्टेप 4- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
स्टेप 5- पिछले साल कब आया था रिजल्ट

 

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE 10वीं का रिजल्ट आमतौर पर मई के मध्य तक जारी किया जाता रहा है। ऐसे में इस साल भी रिजल्ट जल्द आने की संभावना जताई जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से डाउनलोड कर सकते हैं। मूल मार्कशीट बाद में स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी।

डिजिलॉकर से सीबीएसई रिजल्ट कैसे चेक करें

छात्र CBSE की वेबसाइट और DigiLocker सहित आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर अपने परीक्षा क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

स्टेप 1- सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
स्टेप 2- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करें।
स्टेप 3- ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4- वहां CBSE का विकल्प चुनें।
स्टेप 5- ‘Class 10 Marksheet 2026’ पर क्लिक करें।
स्टेप 6- अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें।
स्टेप 7- आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।

CBSE 10वीं का रिजल्ट कभी भी घोषित हो सकता है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स तैयार रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट्स से ही रिजल्ट चेक करें, ताकि किसी भी तरह की गलत जानकारी से बचा जा सके। सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026 आने के बाद छात्रों को 11वीं में विषय चयन और आगे की पढ़ाई को लेकर भी निर्णय लेना होगा, इसलिए अभी से तैयारी करना जरूरी है।

छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि यदि किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। हालाँकि, जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें परिणाम जारी होने के बाद DigiLocker के 'Issued Documents' सेक्शन में अपनी मार्कशीट मिल जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें