CG: जंगल में मिली सड़ी गली लाश, मचा हड़कंप
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गंजडीह गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जगंल में एक सड़ी गली लाश मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। लाश देखने से पुरानी मालूम पड़ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामला संजारी चौकी इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अन्य सम्बंधित खबरें