CG : नहर में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत, मिर्गी के दौरे ... - CG Sandesh

CG : नहर में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत, मिर्गी के दौरे पड़ने से गिरने की आशंका

दुर्ग। जिले के बासीम से एक दुखद खबर आ रही है। जहां बासीम नहर में डूबने से 40 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश यादव के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बीरेभाट और बासीम नहर में पानी चल रहा था।निरीक्षण के लिए पहुंचे एक व्यक्ति ने नहर में एक शव तैरता हुआ देखा। तुरंत उन्होंने स्थानीय सरपंच को सूचना दी। सरपंच की सूचना पर नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्रकाश यादव, बासीम निवासी के रूप में हुई है।पूछताछ में प्रकाश के पिता ने बताया कि उनका बेटा बिजली के उपकरण सुधारने का काम करता था। वह ज्यादातर समय काम वाली जगह पर ही खाना खाता और रहता था। पिछले दो दिनों से वह घर नहीं लौटा था। परिवार ने यह भी बताया कि प्रकाश को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से वे नहर में गिर गए और डूब गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।परिवार वाले इस घटना से गहरे सदमे में हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें