CG : नदी में डूबे मामा और भांजी की मौत, पसरा मातम  - CG Sandesh

CG : नदी में डूबे मामा और भांजी की मौत, पसरा मातम

सरगुजा। अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मेण्ड्रा नदी में नहाने के दौरान मामा और भांजी की डूबने से मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय सिम्मी सोनी अपने परिवार के साथ मामा के घर घूमने आई थी। इसी दौरान परिवार के सभी सदस्य मेण्ड्रा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय सिम्मी अचानक गहराई की ओर चली गई और डूबने लगी। भांजी को डूबता देख 45 वर्षीय विनीत सोनी उसे बचाने के लिए तुरंत नदी में कूद पड़े, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही गहरे पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें