CG : पोते ने धारदार चाकू से हमला कर की दादी की हत्या, नशे मे... - CG Sandesh

CG : पोते ने धारदार चाकू से हमला कर की दादी की हत्या, नशे में आए दिन होता था विवाद

राजनांदगाव। जिले के डोंगरगढ़ से एक दिलदहला देने वाला मामला ऐसा सामने आया है। जहां वार्ड क्रमांक 24, कश्मीरी पारा में एक युवक ने अपनी ही दादी की निर्मम हत्या कर दी। घटना आज दोपहर की बताई जा रही जिसके कारण पुरे इलाके में शांति का माहौल बन हुआ है।

जानकारी के मुताबकि, आरोपी पोते ने धारदार चाकू से अपनी बुजुर्ग दादी पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से नशे का आदी था और उसका अपनी दादी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी थीं।

 

ऐसे में इस हत्या के पीछे नशा और पारिवारिक तनाव को मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें