सरस्वती शिशु मंदिर मंदरौद में परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। - CG Sandesh

सरस्वती शिशु मंदिर मंदरौद में परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।

धमतरी, कुरूद। 30 अप्रैल 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर मंदरौद के कक्षा अरुण से चतुर्थ और कक्षा षष्ठ से सप्तम् तक की परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान टुमनचंद साहू जी ( इनकम टैक्स ऑफिसर) विशिष्ट अतिथि श्री मोहनलाल साहू (व्यवसायी) रहे ।

मुख्य अतिथि ने गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ कहा कि पढ़ाई को कभी बोझ नहीं समझना चाहिए मजे के साथ पूरी लगन से पढ़ाई करना चाहिए उन्होंने विद्यालय को स्मार्ट टीवी देते हुए भैय्या बहिनों को मनोरंजनात्मक पढ़ाई हेतु शुभकामनाएं दी साथ ही सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैय्या बहिनों को मेटल प्रदान करते हुए बधाई दी।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मोहनलाल साहू ने प्रेरणा देते हुए कहा कि जिन भैय्या बहिनों का रैंक कम आया है वह अपना आत्मबल बढाकर भविष्य में अच्छे रैंक हासिल करें।

परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैय्या बहिनों में कक्षा अरुण से समक्ष, चित्तांश कक्षा उदय से दिव्या, डिम्पल, जानवी, प्रिंसी भूमिक्षा साहू कक्षा प्रथम से काव्या सोनकर, डुबानी देवांगन कक्षा द्वितीय से रीषभ, ऐश्वर्या कौशल, तन्मय निषाद कक्षा तृतीय से कुंजल साहू कक्षा चतुर्थ से सानिया निषाद कक्षा षष्ठ से गुरमेन्द्र प्रजापति और कक्षा सप्तम से भैय्या ओम सिन्हा रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित आचार्य परिवार एवं विवेक ज्योति शिक्षण समिति के सभी सदस्यों ने सभी भैय्या बहिनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य टीकाराम साहू ने दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें