पिथौरा संस्कार समर कैंप के समापन पर बच्चों को मोटिवेट करने पहुंचेगी छत्तीसगढ़ी लोक गायिका पायल साहू
समर कैंप के प्रतिभागियों सहित क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ संपत अग्रवाल रहेंगे
संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा आयोजित 40 दिवसीय निःशुल्क मल्टी टैलेंट समर क्लासेस का समापन 3 मई को एक भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ संपत अग्रवाल की मुख्य उपस्थिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की मुख्य उपस्थिति में रखा गया।
यह कार्यक्रम गुरु तेग बहादुर धर्मशाला में सुबह 11:00 से आयोजित होगा। संस्कार कैंप के डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया इस अवसर पर समर कैंप के बच्चों के द्वारा विभिन्न धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।
साथ ही 40 दिवसीय समर कैंप में विभिन्न विधाओं में जो हुनर सीखें है उनकी प्रदर्शन भी करेंगे। इसके बाद समर कैंप के बच्चों के साथ क्षेत्र के विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। समर कैंप समापन समारोह के कार्यक्रम पर मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ी लोक गायिका पायल साहू बच्चों का उत्साहवर्धन करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा उन्हें गायन व अभिनय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संस्कार उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा भी जाएगा।
आयोजन का संस्कार यूट्यूब चैनल से सीधा प्रसारण किया जाएगा
40 दिनों तक अलग-अलग विधाओं में समर मल्टी टैलेंट कैंप के समापन कार्यक्रम की सीधा प्रसारण संस्कार युटुयब चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा जिसको दुर दराज के लोग भी देख सकते हैं। आयोजन को लेकर संस्थान के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।