CG ब्रेकिंग : IED रिकवर करने के दौरान जोरदार ब्लास्ट, DRG के... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : IED रिकवर करने के दौरान जोरदार ब्लास्ट, DRG के TI समेत 3 जवान शहीद, 1 घायल

डेस्क। छत्तीसगढ़ में कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट हो गई है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 1 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। शहीद जवानों में डीआरजी प्रभारी सुखराम वट्टी, कांस्टेबल संजय गढ़पाले, कृष्णा कोमार शामिल हैं। घटना की पुष्टि कांकेर एसपी निखिल राखेचा और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों को भी मौके पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, उस इलाके में नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी। जवान डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुए थे। जवान इलाके में माइन डिटेक्शन का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ब्लास्ट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी (DRG) के तीन जवान घायल हो गए। और कुछ देर तीनों जवान शहीद हो गए। ये पूरा इलाका छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है जो कांकेर-नारायणपुर सीमा से लगा हुआ है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें