CG ब्रेकिंग : IED ब्लास्ट में एक और जवान ने इलाज के दौरान त... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : IED ब्लास्ट में एक और जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कुल चार जवान शहीद

डेस्क। छत्तीसगढ़ में कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद से दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है। थाना छोटेबेठिया, कांकेरनारायणपुर सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हुए थे, वहीं अब एक और जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है, कुचल मिलकर चार जवानों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा ( Nikhil Rakhecha ) ने बताया कि 02 मई 2026 को डीआरजी टीम एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी विस्फोट की चपेट में आकर चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। शहीद होने वालों में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी (Sukhram Vatti), कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा (Krishna Komara) और बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल संजय गढपाले (Sanjay Gadpale) शामिल हैं, जिनकी मौके पर ही शहादत हो गई। वहीं घायल बस्तर फाइटर आरक्षक परमानंद कोर्राम (Parmanand Korram) को रायपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।


बस्तर आईजी पी सुन्दराज के अनुसार, पिछले महीनों में माओवादी ठिकानों से बड़ी संख्या में आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए गए थे, लेकिन इस अभियान के दौरान एक आईईडी आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें