CG : मधुमक्खियों के हमले से मजदूर की मौत  - CG Sandesh

CG : मधुमक्खियों के हमले से मजदूर की मौत

दुर्ग। जिले में एक हादसे में मधुमक्खियों के हमले से एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे तेज हवा के कारण पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता अचानक नीचे गिर गया। छत्ता गिरते ही भड़की मधुमक्खियों ने वहां काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान अन्य मजदूर किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले, लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण रमेश तेजी से नहीं भाग सके और मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह डंक मार दिए। फार्म हाउस मैनेजर ने रमेश को बचाने की कोशिश करते हुए उन पर पानी डाला और कंबल से ढंककर मधुमक्खियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

मृतक रमेश मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे और पिछले 12 वर्षों से अपनी पत्नी के साथ उसी फार्म हाउस में मजदूरी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दंपति की कोई संतान नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें