news-details

'हंता वायरस' का बढ़ा खतरा, भारत में अलर्ट, जानिए क्या है लक्षण और बचाव

Hantavirus Alert : दुनियाभर में ‘हंता वायरस’ का खतरा काफी ज्यादा बढ़ रहा है और ये काफी गंभीर चिंता का विषय है. इस वायरस के मामलों को देखकर लोगों की चिंता भी काफी ज्यादा बढ़ गई है. इस वायरस को लेकर कई देश अलर्ट मोड पर हैं. इसके कई लक्षण हैं, लेकिन अक्सर नजरअंदाज लोग कर देते हैं, जिसका खतरा जानलेवा भी साबित हो सकता है. फिलहाल ये खतरा भारत में होने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन हंता वायरस को लेकर सतर्कता बरतने की सरकार सलाह दे रही है. यह इंफेक्शन चूहों से फैलने वाला है अगर आपके घरों में भी चूहें हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है. आज आपको बताते हैं ये क्या है और इसके लक्षण और बचाव कैसे किया जा सकता है.

क्या है ‘हंता वायरस’?

हंता वायरस एक गंभीर संक्रमण हैं, जो चूहों से इंसानों में फैलता है. चूहों की लार, पेशाब या मल के कारण यह वायरस शरीर में जाता है और इंसान को बीमार कर सकता है. चूहें अगर आपके घरों में काफी ज्यादा हैं, तो आपको चिंता करने की बेहद ही जरूरत है. सफाई के दौरान वायरस हवा में भी फैल सकता है. ये वायरस कभी भी इंसान से इंसान में नहीं फैलता है.



‘हंता वायरस’ के लक्षण

अगर आपको ‘हंता वायरस’ के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएं, तो शरीर में काफी ज्यादा थकान और मांसपेशियों में दर्द, बुखार, ठंड लगना, काफी ज्यादा सिरदर्द, चक्कर आना, सांस लेने में काफी दिक्कत होना, सीने में जकड़न, लगातार खांसी और फेफड़ों में पानी का भरना ये आपके साथ हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जा सकते हैं. इन चीजों को आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

‘हंता वायरस’ से कैसे करें बचाव?

‘हंता वायरस’ से बचाव के लिए आपको घर और आसपास की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना है, चूहों को घर में घुसने नहीं देना है, बंद कमरों की सफाई, सफाई करते समय आप मास्क और ग्लव्स पहनें, चूहों की बीट को साफ करें, खाने-पीने की चीजों को ढककर आपको हमेशा रखना चाहिए. अगर समय रहते इसका इलाज और बचाव ना किया जाए, तो ये जान का खतरा भी बढ़ा सकती है. आपको लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से सलाब जरूर ले लेनी चाहिए.




अन्य सम्बंधित खबरें