CG : रिसोर्ट पार्टी में नाबालिग की मौत, पसरा मातम  - CG Sandesh

CG : रिसोर्ट पार्टी में नाबालिग की मौत, पसरा मातम

राजनांदगांव। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां सोमनी इलाके के मनगटा वनचेतना केंद्र के एक रिसोर्ट में बीती रात को स्वीमिंग पुल में नहा रहे एक नाबालिग की करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दोस्तों के संग बर्थ-डे पार्टी मनाने गया नाबालिग यासिन खान उस वक्त करंट के चपेटे में आ गया, जब स्वीमिंग पुल के एक सिरा में स्थित लैंप के खुले तार को अचानक छू लिया। जोरदार करंट लगने के कारण मौके पर ही नाबालिग की मौत हो गई। उक्त नाबालिग स्थानीय रामनगर मोतीपुर का रहने वाला है। उसकी उम्र 13 वर्ष बताई गई है। हादसे की खबर से मोहल्ले में मातम छा गया है।

 

मृतक यासिन खान अपने दोस्तों के साथ बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए शाम को घर से निकला था। आधी रात लगभग 12 बजे वह अपने दोस्तों के साथ स्वीमिंग पुल में नहाने के लिए उतरा। इसी बीच स्वीमिंग के एक शो-लाईट (लैंप) के एक खुले तार के संपर्क में नाबालिग आ गया। तार में दौड़ रहे करंट के झटके से नाबालिग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में सीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि लैंप के खुले तार में दौड़ रहे करंट को अचानक नाबालिग ने छू लिया। जिससे यह घटना हुई है। पुलिस रिसोर्ट मालिक से घटना में लापरवाही बरतने को लेकर जानकारी के बाद आपराधिक मामला दर्ज करेगी।

बताया गया है कि कृष्णा सोनी के जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के लिए यासिन खान रिसोर्ट में गया था और इस बीच यह अनहोनी घटना हो गई। पुलिस ने हादसे के संबंध में बर्थ-डे पार्टी में शामिल युवकों से भी विस्तृत जानकारी ली है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें