CG : तालाब के पास बैठे 3 युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, 2 की म... - CG Sandesh

CG : तालाब के पास बैठे 3 युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, 2 की मौत

राजनांदगांव। जिले के सोमनी क्षेत्र में शनिवार शाम तेज बारिश और गरज-चमक के बीच बड़ा हादसा हो गया। जलाशय के समीप बैठे तीन युवकों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में नीलकमल निषाद (18 वर्ष) और डोमेश बघेल (19 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद लोकेश बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गया।



स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मौसम विभाग ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें