RCB और मुंबई इंडियंस का मैच आज; बसना, सरायपाली के लोग इस रूट... - CG Sandesh

RCB और मुंबई इंडियंस का मैच आज; बसना, सरायपाली के लोग इस रूट से पहुंचेंगे स्टेडियम

नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। आईपीएल मैच को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे स्टेडियम की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। कल शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। 

वहीं, 13 मई को शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा। मैच देखने आने वालों के लिए ट्रैफिक रूट तैयार कर लिया गया है.

बसना, सरायपाली, महासमुंद तथा रायगढ़ क्षेत्र के लोग आरंग-नवागाँव मार्ग से क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे, पार्किंग परसदा और कोसा में रहेगी.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें