news-details

तेंदुकोना : जनगणना में जानकारी देने की बात पर मारपीट, काउंटर केस दर्ज

जनगणना में जानकारी देने की बात पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट के मामले में शिकायत के बाद तेंदूकोना पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम बुंदेली निवासी संतकुमारी पति नेत्रकुमार सोनवानी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 07 मई 2026 को रात करीबन 8 बजे उसके देवर देवसिंग सोनवानी व भतीजा कांति लाल सोनवानी अचानक आये और पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का, लोहे के खोमडी और चुडा से संतकुमारी और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे.

संतकुमारी का आरोप है कि देवसिंग दारू पीकर गुण्डागर्दी किया और लोहे के रॉड, डण्डा व ईट से मारपीट किया, जिससे उसका सिर फट गया. उसके कंधे पर भी गंभीर चोंटे आयी है. झुमा झटकी के दौरान संतकुमारी का कपड़ा भी फट गया. आरोपी ने बचाने आये संतकुमारी के बेटे आवेश सोनवानी के सिर पर लोहे के रॉड से वार कर जान से मारने की कोशिश की. आवेश को गंभीर चोंट आने से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया.

वहीं, ग्राम बुंदेली निवासी करूण उर्फ कांति लाल सोनवानी पिता देवसिंग सोनवानी उम्र 22 वर्ष‍ ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 07 मई 2026 को रात करीब 8 बजे वह अपने घर में खाना खाकर आंगन में बैठा था. तभी उसके बड़े पिताजी नेत्रकुमार आये. जिन्हें करूण ने पूछा - आप मेरे हिस्से की घर जमीन को दिखाकर जनगणना सर्वे वाले को क्यो बताये हो.

इतने में उसके बडे पिताजी नेत्रकुमार आक्रोशित होकर गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगे. आवाज सुनकर उनकी पत्नि व बच्चे आवेश व भारती भी वही आ गये और सभी ने एकाएक मारपीट व गाली गलौच की. साथ ही जाने से मारने की धमकी देते हुये पास में पड़े डण्डे को उठाकर करूण के सिर में डण्डे से मारने लगे. इसी दौरान बीच बचाव करने आयी करूण की बहन लीमेश्वरी को सभी ने हाथ मुक्के व डण्डे से मारपीट की.

दोनों पक्षों की शिकायत में बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है. मामले में आरोपी देवसिंग सोनवानी , कांति लाल सोनवानी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS तथा आरोपी नेत्रकुमार सोनवानी , संतकुमारी सोनवानी , भारती सोनवानी , आकेश सोनवानी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें