news-details

महासमुंद : बाइक और ऑटो चालक में विवाद; मारपीट कर गाड़ियों से की तोड़फोड़

महासमुंद थाने बाइक चालक और ऑटो चालक ने एक दुसरे के खिलाफ मारपीट कर गाड़ियों से तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है.

वार्ड नं 07 नयापारा महासमुंद निवासी मोहम्मद अली ने पुलिस को बताया कि वह किराये का ऑटो चलाता है. 8 मई को दोपहर करीब 12.45 बजे वह अपनी ऑटो रिक्शा क्रमांक CG 04 PE 0937 में सवारी लेकर महासमुंद बस स्टैंड से अटल निवास नयापारा जा रहा था इसी बीच बस स्टैण्ड साहू दुकान के पास मौजूद कांता प्रसाद मारकण्डे और उसके अन्य साथी पुरानी रंजिश के चलते अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, लात एवं डंडे से मारपीट किये. आरोपियों ने ऑटो को भी तोडफोड की है. मारपीट से मोहम्मद अली को चोंट लगी है.

दुसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी FIR

महामायापारा निवासी कामता प्रसाद मारकण्डे में पुलिस को बताया कि 08 मई को दोपहर करीब 12:36 बजे वह अपने ई बाईक से तुमाडबरी खाद गोदाम से बोर पम्प का काम कर वापस अपने दुकान महामाया तालाब की ओर आ रहा था. तभी तुमगांव चौक के पहले ओवरब्रीज ढलान मोड पर रिक्शा चालक मोहम्मद अली ने कामता प्रसाद मारकण्डे को देख अपनी गाडी का ब्रेक लगाया. कामता प्रसाद भी उसे देखकर अपनी गाड़ी का ब्रेक लगा दिया.

दोनों गाड़ी करीब 10 फीट की दुरी पर रूक गये फिर रिक्शा वाले ने दिखाई नहीं देता है कहकर अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर रिक्शा से बांस का डण्डा निकालकर मारपीट किया और बाईक को तोडफोड करने लगा.

दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कान्ता प्रसाद मारकण्डे व अन्य लोग के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत तथा आरोपी मोहम्मद अली के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें