news-details

पीएम मोदी की अपील, एक साल तक न खरीदें सोना, पेट्रोल डीजल और गैस की करें बचत

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार लोगों को युद्ध के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिए प्रयास कर रही है. उन्होंने नागरिकों से भी चुनौतियों से पार पाने और देश की मदद करने के लिये कदम उठाने का आह्वान किया.

एक साल सोना न खरीदें: पीएम मोदी

तेलंगाना के सिकंदराबाद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- सोने की खरीद एक और ऐसा क्षेत्र है जहां विदेशी मुद्रा का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है. राष्ट्रीय हित में, हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे, चाहे हमारे घर में कितने भी कार्यक्रम क्यों न तय हों.

पेट्रोल-डीजल और गैस की बचत करें: पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि युद्ध के कारण पेट्रोल और उर्वरक की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि जब सप्लाई चेन पर दबाव होता है, तो संकट से निपटने के विभिन्न उपायों के बावजूद मुश्किलें बढ़ जाती हैं. 

इसीलिए, वैश्विक संकट के दौरान, देश को सर्वोपरि रखते हुए, हमें संकल्प लेने होंगे. आज के समय में यह भी आवश्यक है कि पेट्रोल, गैस, डीजल और ऐसे अन्य उत्पादों का बड़े संयम के साथ उपयोग किया जाए. हमें आयातित पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार करना चाहिए. इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा.



अन्य सम्बंधित खबरें