CG : बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, सरकार करेगी किसानों की... - CG Sandesh

CG : बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, सरकार करेगी किसानों की सहायता

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश

छत्तीसगढ़ में हो रही बेमौसम बारिश का असर आकांक्षी जिला कोरबा में उद्यानिकी फसलों पर भी देखने को मिल रहा है। जिले में सब्जी और अन्य उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे मुश्किल समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। कोरबा जिले के ग्राम दादरखुर्द निवासी किसान वीर सिंह पटेल ने बताया कि उन्होंने गर्मी सीजन में बरबट्टी, कोचई और फल्ली की खेती की थी, लेकिन अचानक हुई तेज बारिश और आंधी से उनकी अधिकांश फसल बर्बाद हो गई। किसान का कहना है कि अब उन्हें फसल बीमा योजना और सरकार से मिलने वाली सहायता पर भरोसा है।

किसान उद्यान विभाग के सहायक संचालक पतराम पैकरा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उद्यानिकी फसलों का भी बीमा किया जाता है। असामयिक बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई योजना के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा ओलावृष्टि से फसल खराब होने की स्थिति में राजस्व विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा मद से भी मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

गौरतलब है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी के बीच मई माह में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। ऐसे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक बार फिर किसानों के लिए राहत और संबल का बड़ा जरिया बनकर उभरी है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें