CG : पंचायत और निकाय उपचुनाव की तारीख का ऐलान, नामांकन आज से - CG Sandesh

CG : पंचायत और निकाय उपचुनाव की तारीख का ऐलान, नामांकन आज से

छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम तथा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी, जो 18 मई तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को की जाएगी। उम्मीदवार 21 मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान एक ही चरण में 1 जून को होगा, जबकि परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 5 और पार्षद के 70 सहित कुल 82 पदों पर चुनाव होगा। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 और पंच के 1 हजार 136 सहित कुल 1 हजार 228 रिक्त पदों के लिए चुनाव होगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें