बागबाहरा : दो बाइक की जोरदार टक्कर, युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम पतेरापाली के पास दो बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी जान चली गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी के खिलाफ 10 मई को केस दर्ज किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 03 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के मध्य ग्राम पतेरापाली के पास NH 353 रोड मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GA 1052 के चालक ने अपने मोटर सायकल को गलत दिशा से तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए खेमुराम ध्रुव पिता घनश्याम ध्रुव उम्र 19 वर्ष निवासी पतेरापाली के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे उसके सिर में चोटे आई. उसकी मोटर सायकल भी क्षतिग्रसत हो गई.
खेमुराम को ईलाज के लिए एम्बुलेंस से जय मां चण्डी अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर महानदी अस्पाताल महासमुंद में भर्ती कराया गया था, जहाँ 10 मार्च को उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस ने सम्पूर्ण मर्ग जांच के बाद आरोपी बाइक के खिलाफ धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.