कोमाखान : होटल के सामने से बाइक हुई चोरी
कोमाखान के बस स्टैंड के पास स्थित होटल वाले की बाइक चोरी के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम कोमाखान निवासी परसराम यादव कोमाखान के बस स्टैण्ड में होटल चलाता है. 8 मई 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह अपनी बाइक SP Shine क्रं. CG 06 GW 7880 को होटल के सामने खड़ी कर अपने होटल में काम करने चला गया.
कुछ समय बाद देखा तो उसकी बाइक किसी ने चोरी कर ली थी. बस स्टैण्ड और आसपास के गाँव में खोजबीन के बाद भी उसकी बाइक नहीं मिली. बाइक की कीमती करीबन 40,000 रुपये बताई गई.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें