news-details

कोमाखान : बाइक सवार गांजा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, बाइक और फोन भी जप्त

कोमाखान पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर टेमरी नाका के पास करीब 9 किलो गांजे की तस्करी कर रहे बाइक सवारों को पकड़ा.

मिली जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 को पुलिस ग्राम टेमरी जांच नाका में वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से गांजे तस्करी की सूचना मिली.

कुछ देर बाद मुखबिर के बताये अनुसार एक लाल रंग की मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक MP 65 TC 0292 आते दिखी, जिसमें मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद नईम उम्र 37 साल निवासी वार्ड नंबर 29 पुरानी बस्ती, लवकुश विद्यालय शहडोल म0प्र0 हाल लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनूपपुर म0प्र0 और मनोज सिंह पिता गोरेलाल उम्र 36 साल निवासी लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनूपपुर म0प्र0 सवार थे. पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के तितरी गांव से अनुपपूर (एमपी) गांजा 9 किलो 60 ग्राम कीमती 4,53,000 रूपये बेचने के लिए लेकर जा रहे थे.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अवाला बाइक और मोबाइल भी जप्त किया है. मामले में धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें