पटेवा : बहन के साथ चचेरे भाइयों ने की मारपीट, पति को भी पीटा - CG Sandesh

पटेवा : बहन के साथ चचेरे भाइयों ने की मारपीट, पति को भी पीटा

पटेवा थाने में एक महिला ने अपने चचेरे भाइयों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है. महिला का आरोप है कि उसके पति के साथ भी मारपीट की गई है.

ग्राम सिनोधा हाल हाउसिंग बोर्ड रमनटोला महासमुंद निवासी जाहिना बेगम पति छबिराम दीवान उम्र 31 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसका विवाह वर्ष 2024 में महासमुंद निवासी छबिराम दीवान के साथहुआ है. 10 मई 2026 को जाहिना बेगम अपने पति छबिराम दीवान के साथ जमीन सम्बन्धी बात करने अपने घर ग्राम सिंनोधा गयी थी. 

रात करीबन 10 बजे जाहिना बेगम ने अपनी बड़ी दीदी ताहिरा से घर की चाबी मांगी तो पास में उपस्थित जाहिना के चचेरे भाई नब्बु, जंगु व हबिब ने एकराय होकर अश्लील गालीयां देकर जाहिना और उसके पति के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटे आई है. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नब्बु, जंगु और हबिब के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें