news-details

तुमगांव : बिजली बंद होने की बात पर दो पक्षों में मारपीट

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग भाठापारा में बिजली बंद होने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दुसरे के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम भोरिंग भाठापारा निवासी अघन गिलहरे ने पुलिस को बताया कि 9 मई को शाम करीब 7 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में खाना खाने की तैयारी कर रही थी. उसी समय उसके घर की बिजली बंद हो गई. तो अघन ने सतीश नेहरू सतनामी को बिजली का कनेक्शन क्यों निकाल दिये हो कहा. इतने में सतीश अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. बचाने आये अघन के पति के साथ भी सतीश और उसके पिता जैन कुमार नेहरू सतनामी ने मारपीट की.

इतना ही नहीं जब अघन की बेटी दौड़कर आयी और बीच बचाव करने लगी तो उसे नितेश नेहरू सतनामी ने गाली गलौज कर मारपीट की.

वहीं, ग्राम भोरिंग भाठापारा निवासी स्नेहलता नेहरू ने पुलिस को बताया कि 9 मई को शाम करीब 7 बजे वह घर में खाना बना रही थी. उसी समय बिजली बंद हो गई. इसी बीच पड़ोस की अघन बाई गिलहरे शंका करते हुए सतीश नेहरू एवं जैन नेहरू को हमारे यहां का बिजली बंद कर दिये हो कहा. इसी बात पर अघन बाई गिलहरे और उसकी लड़की कल्याणी मिलकर स्नेहलता के बड़े बेटे सतीश नेहरू व पति जैन नेहरू को अश्लील गाली गलौज कर रहे थे.
अघन बाई उसका पति परसूराम और बेटी कल्याणी और स्नेहलता के विवाद को सुनकर स्नेहलता के पति जैन नेहरू बीच बचाव करने आये तो परसूराम अपने हाथ में पत्थर उठाकर स्नेहलता के बच्चों को मारने की कोशिश करने लगा.

परसूराम गिलहरे ने स्नेहलता को गाली गुप्तार करते हुए जमकर पेट में लात मारा, जिससे वह कमर के बल नीचे गिर गयी, जिससे उसके कमर में चोट आई है.

दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सतीश नेहरू सतनामी, जैन कुमार नेहरू, नितेश नेहरू सतनामी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS तथा आरोपी अघन बाई गिलहरे, परसू राम गिलहरे, कल्याणी गिलहरे के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें