बसना में भीषण जल संकट: आप कार्यकर्ता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, तत्काल निराकरण की मांग
आज आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष खिरोद पटेल के नेतृत्व में बसना नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गहराते जल संकट को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी, बसना को ज्ञापन सौंपा और समस्या के त्वरित निराकरण का आग्रह किया।
ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष खिरोद पटेल ने कहा, "बसना विधानसभा के ग्राम नरसिंहपुर में पेयजल की स्थिति बेहद दयनीय है। ग्रामीणों को पीने का पानी तो दूर, नहाने तक के लिए तालाब में शुद्ध जल उपलब्ध नहीं है। नरसिंहपुर के ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच और सचिव द्वारा जल आपूर्ति के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। ऐसे में करें तो करें किया.. शासन ने हर गांव-शहर में पानी टंकी तो बनवा दी, लेकिन उनमें पानी की व्यवस्था नहीं है।"
बसना विधानसभा प्रभारी भुनेश्वर साहू ने बताया कि "नगर सहित कई ग्रामों और वार्डों में भीषण पेयजल संकट से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण नल-जल योजना ठप है और हैंडपंपों ने भी दम तोड़ दिया है।"
सह प्रभारी जयप्रकाश मिश्रा ने स्थिति को भावुक बताते हुए कहा, "लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम है। गंदे पानी के उपयोग से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है, लोग मजबूरी में दूषित जल पी रहे हैं।"
इसी गंभीर समस्या को लेकर आज आप कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:
महिला जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक) मिलासिनी सिंह, बसना ब्लॉक अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दास वैष्णव, माधव सोना, जगतु बंजारा, संजय सोना, सुदीन सोना, सुखचैन सोना, जितेंद्र कुमार, सब लाल पटेल, जरीन खान, स्वर्णालता नंद, अंजना नंद, माधुरी नंद, सीतू सोना, बसंती नंद, महिमानंद, सारीका सोना, सुष्मिता सोना, मुस्कान नंद, शोभा सोना, फ्रांसिस जी, एमडी सागर, महेश कर्ष, रत्थु कोडाकु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।