सड़क की बदहाली पर भड़के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता ने खुद भरे गड्ढे PWD ने मांगा 10 दिन का समय, SECL नदारद
अंबिकापुर-प्रतापपुर (खड़गवां) मार्ग की जर्जर सड़क को लेकर सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता जिशान खान अपने साथियों के साथ सड़क पर उतर आए और खुद गड्ढे भरने लगे। गोहगड़ नाला से केरता चौक तक भारी कोयला वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
बताया गया कि पहले प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर सड़क सुधार शुरू किया। मामले की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और 10 दिनों के भीतर सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया।
वहीं स्थानीय लोगों ने SECL पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि भारी वाहनों से सड़क खराब होने के बावजूद SECL का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने चेतावनी दी है कि समय पर सड़क नहीं सुधरी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।