CG : देर रात खूनी वारदात, 20 से ज्यादा लोगों ने पीट-पीटकर की... - CG Sandesh

CG : देर रात खूनी वारदात, 20 से ज्यादा लोगों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या, दो गंभीर घायल

दुर्ग। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। राजीव नगर इलाके में 20 से 25 लोगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 03 निवासी जितेश ठाकुर (20 वर्ष) पिता बैसाखू ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 1:30 बजे जितेश घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सब्बल, लाठी और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे जितेश के बड़े भाई राहुल ठाकुर और चाचा के बेटे नेहरू ठाकुर पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहुल ठाकुर को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जबकि नेहरू ठाकुर का भी उपचार जारी है।


वारदात राजीव नगर अंबेडकर चौक स्थित तालाब के नीचे और राम जानकी मंदिर के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मामले में 7 से 8 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें