news-details

खल्लारी : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

खल्लारी : नेशनल हाईवे 353 पर भीमखोज बस स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। सड़क के बीचों-बीच बिना किसी इंडिकेटर या सुरक्षा संकेतों के खड़े एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान रायपुर के डीकेएस (DKS) अस्पताल में दम तोड़ दिया। खल्लारी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।भीमखोज बस स्टैंड के पास हुआ हादसापुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चारभाठा (थाना बागबाहरा) निवासी छन्नूलाल नवरंग (18 वर्ष) अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG 06 G 0833) से महासमुंद की ओर जा रहा था । 

19 मार्च 2026 की शाम करीब 7:00 बजे जैसे ही वह भीमखोज बस स्टैंड के पास पहुंचा, वहां बीच सड़क पर ट्रक क्रमांक MH 40 Y 8948 खड़ा था । अंधेरा होने और ट्रक में कोई इंडिकेटर या संकेत नहीं होने के कारण छन्नूलाल का वाहन पीछे से ट्रक से टकरा गया । रायपुर में इलाज के दौरान हुई मौतहादसे में छन्नूलाल के सिर और होंठ पर गंभीर चोटें आई थीं ।

डायल 112 की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल महासमुंद और फिर बेहतर इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया । दुर्भाग्यवश, 21 मार्च 2026 को इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई । खल्लारी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 और 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है ।


अन्य सम्बंधित खबरें