CG : SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर के पदों के लिए बहुप्रतीक्षित प्रारंभिक लिखित परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह परीक्षा 12 जुलाई 2026, रविवार को प्रदेश के 33 जिलों के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसका समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 1,37,323 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण के बाद कुल 63,342 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के लिए पात्र पाया गया है।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तिथि से 15 दिन पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड किए जा सकेंगे और किसी भी अभ्यर्थी को डाक या एसएमएस (SMS) के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से प्रवेश पत्र या इससे संबंधित कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते है।
...