खैरागढ़ में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 बोरी संदिग्ध खाद जब्त
खरीफ सीजन से पहले खैरागढ़ जिले में कृषि विभाग ने अवैध उर्वरक कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम सिंघौरी में करीब 600 बोरी संदिग्ध खाद जब्त कर गोदाम को सीलबंद किया गया है।
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में खाद, बीज और कीटनाशकों की जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सहायक संचालक कृषि लुकमान साहू के नेतृत्व में टीम ने सिंघौरी स्थित मोतीपाल के गोदाम का औचक निरीक्षण किया।
जांच के दौरान गोदाम में सफेद प्लास्टिक बोरियों में भारी मात्रा में उर्वरक भंडारित मिला। हालांकि बोरियों पर कंपनी का नाम, बैच नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज नहीं थी, जिससे खाद संदिग्ध पाया गया।
कृषि विभाग की टीम ने मौके से उर्वरक के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और गोदाम को सीलबंद कर दिया है। उर्वरक नियंत्रण आदेश के उल्लंघन के मामले में संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज और कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिले में जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
- 14-05-2026
राज्यपाल डेका ने अपने काफिले से कम किए वाहन
- 14-05-2026
वैदिक पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल : 14 मई 2026