news-details

बसना : पेट्रोल पंप में लगी लम्बी कतारें; वाहन और डिब्बे लेकर पहुँच रहे लोग

महासमुंद जिले के बसना के कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप में आज सुबह से ही पेट्रोल-डीजल लेने लोगों की लम्बी कतारें लगी हुई है. लोग अपने वाहनों में डीजल डलवा रहें हैं साथ ही वे अपने साथ डिब्बे भी लेकर आ रहे हैं. वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि भविष्य में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं, इसलिए वे पहले से पेट्रोल-डीजल लेकर रख रहे हैं.

बता दें, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है. इसके बाद कुछ सरकारी अधिकारी सायकल तो कई नेताओं ने अपने काफिले से गाड़ियों की संख्या भी कम की, यहाँ तक प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में आब मात्र दो ही गाड़िया हैं.  जिसके बाद लोगों में आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल न मिलने और दाम बढ़ने जैसी बातें होने लगी है. इसी के चलते लोग पेट्रोल पंप में डीजल और पेट्रोल लेने डिब्बे पकड़कर आने लगे हैं.

वहीँ अगर गैस सिलेंडर की बात करें तो गैस सिलेंडर भी ब्लैक में अब 2500 से 3000 रुपये के मिलने की लोग बात कर रहे हैं. 


अन्य सम्बंधित खबरें