पटेवा : पति-पांति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : पति-पांति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज

पटेवा थाना में एक महिला ने पति-पांति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ताहिरा बी पति स्व जहीब मोहम्मद उम्र 50 साल निवासी चांदापारा (पिथौरा) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह आज से करीबन 10-12 वर्षों से अपने मायके ग्राम सिनोधा में अपने बच्चों के साथ रहती है. 05 मई 2026 से 10 मई 2026 को वह अपने बडे पिताजी के लड़के मोहम्मद हबीब भाई के घर शादी में गयी थी. घर का दरवाजा बंद था.

10 मई 2026 को रात करीबन 10 बजे ताहिरा घर में आकर देखी तो घर के अंदर छोटी बहन जाहिना बेगम और उसका पति छबिराम दीवान थे, जिन्हें ताहिरा ने तुम लोग मुझे बिना पूछे मेरे घर में कैसे घुस गये हो बोली तो तू कौन होती है हम लोगों को बोलने वाली कहकर जाहिना बेगम के साथ आया छबिराम दीवान अश्लील गाली गलौच करने लगा और जाहिना ने ताहिरा के बाल पकड़कर उसे जमीन में गिरा दिया. दोनों ने मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी‍‍ भी दी.

जब ताहिरा ने अपने बडे पिताजी के बेटे हबीब के घर जाकर झगडा के सम्बन्ध में बताया तो ताहिरा के सा‍थ नब्बू, जंगु, हबिब, शहनाज बेगम गये और जाहिना बेगम को समझाने का प्रयास करने लगे तो छबिराम दीवान ने मेरी पत्नि जाहिना का घर है अब हम दोनों रहेंगे बोलकर नब्बू, जंगु, हबिब, शहनाज बेगम के साथ अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी. मारपीट से ताहिरा के दाहिने हाथ की कलाई में तथा सिर में चोंट आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी जाहिना बेगम और छबिराम दीवान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें