CG : मनेन्द्रगढ़ उपजेल में रिश्वतखोरी का कथित वीडियो वायरल, ... - CG Sandesh

CG : मनेन्द्रगढ़ उपजेल में रिश्वतखोरी का कथित वीडियो वायरल, प्रहरी पर कैदियों के परिजनों से अवैध वसूली के आरोप

मनेन्द्रगढ़ उपजेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी का रिश्वत लेते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में प्रहरी कैदियों के परिजनों से पैसे लेते दिखाई दे रहा है, जिसके बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में प्रहरी संतोष तिवारी कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते नजर आ रहा है। वीडियो में वह “राधे-राधे” बोलते हुए रकम अपनी जेब में रखते दिखाई दे रहा है।

आरोप है कि उपजेल में बंद विचाराधीन कैदियों को प्रताड़ित करने और उन्हें सुविधा देने के नाम पर उनके परिजनों से लगातार अवैध वसूली की जाती थी। सूत्रों के अनुसार कई मामलों में करीब 1 लाख 30 हजार रुपये तक की रकम वसूले जाने के आरोप भी सामने आए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों और कैदियों के परिजनों ने जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग पर कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें