news-details

तुमगाँव : पेट्रोल पम्प के पास हादसा, युवक पहुंचा अस्पताल

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग के पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बाना थाना खरोरा जिला रायपुर निवासी पवन बंजारे का बेटा राजु बंजारे 11 मई को बाइक क्रमांक CG 04 MW 5936 में दवाई लेने तुमगांव गया था. घर लौटते वक्त रात करीबन 10:30 बजे ग्राम भोरिंग राधेश्याम किसान सेवा पेट्रोल पम्प के पास विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाकर साईड से ठोकर मार दी, जिससे राजु बंजारे के पुत्र के सिर, पैर में चोटे आई. उसकी मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गई. राजु का ईलाज अभी जारी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें