तुमगाँव : बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत - CG Sandesh

तुमगाँव : बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम सांवरा डेरा पानी टंकी के सामने बाइक की ठोकर से युवक घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, रमेश कुमार निषाद पिता तिहारू राम निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी भाठापारा वार्ड नं0 13 तुमगांव 24 मार्च 2026 को अपने मोटरसायकल क्रमांक CG 06 HA 6416 से तुमगांव से भोरिंग चौक होते महासमुंद रोड भाठापारा तुमगांव अपने घर जा रहा था.

इसी दौरान रात लगभग 8:30 बजे सांवरा डेरा पानी टंकी के सामने पीछे से महासमुंद की ओर जा रही बाइक क्रमांक CG 06 GY 0488 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर रमेश कुमार निषाद ठोकर मार दिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहाँ उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें