news-details

पिथौरा : बारिश होते ही गली में भर जाता है पानी, ग्रामीण परेशान

पिथौरा विकासखंड के ग्राम चनौरडीह के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ ठीक से नहीं मिल पा रहा है. गाँव की गली का हाल ऐसा है कि हल्की सी बारिश होने पर भी पानी सड़क पर जमा हो जाती है. जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी कई दिनों तक भरा रहता है.
रोड़ पर भरे पानी से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को घर से निकलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

दुर्घटना की आशंका
इस जलभराव की स्थिति से राहगीरों में किसी अप्रिय घटना का भय बना हुआ है. ज्यादा समस्या पैदल और दुपहिया वाहन चालकों को हो रही है. पानी से भरे इस सड़क पर दुपहिया वाहनों के फिसलने की सम्भावना बनी हुई है. स्कूली बच्चों के यूनिफॉर्म भी गंदे हो सकते हैं.

जलभराव से बिमारी का खतरा
जलभराव से आवागमन के साथ ही कई तरह की बीमारियों का भी ख़तरा भी बना हुआ है. ठहरे पानी में मच्छर पनप सकते हैं. साथ ही डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसे कई संक्रामक बीमारियाँ भी लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है.

जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को इस सम्बन्ध में ध्यान दिया जाना चाहिए. जल निकासी की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि ग्रामीणों को समस्याओं का सामना न करना पड़े.


अन्य सम्बंधित खबरें