news-details

CG : पति ने की अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या, प्राइवेट-पार्ट में डाली लोहे की रेती, आरोपी की तलाश जारी

अंबिकापुर। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की पत्थर-रॉड से हमला कर हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतका तीन माह की गर्भवती थी, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पत्नी के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर घायल पत्नी को लेकर पति खुद हॉस्पिटल पहुंचा, लेकिन उसकी मौत हो गई तो युवक शव को छोड़कर भाग निकला। दोनों ने लव मैरिज की थी। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, महिला की मौत के बाद जब पोस्टमार्टम किया गया तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पीएम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर 18 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं। वहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में करीब 10 सेंटीमीटर लंबा लोहे का रेती ( लोहे, लकड़ी या अन्य धातुओं की सतह को घिसने का औजार) मिला, जिससे मामले ने और भी भयावह रूप ले लिया है।

उसकी 5 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि, उनकी आंखों के सामने पिता ने मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान वे रोते हुए सहमकर दुबके रही।

घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है।



अन्य सम्बंधित खबरें